Search

Saturday, June 25, 2022

हर चार भारतीय में से एक की मौत हृदय रोग से




भारत में कुल रोगों के 50 फीसदी मामले हृदय रोग से जुड़े होते हैं। समय से पहले मौतों के मामलों में हृदय रोग का अहम कारणों में से है। हैरानी की बात ये... 

भारत में कुल रोगों के 50 फीसदी मामले हृदय रोग से जुड़े होते हैं। समय से पहले मौतों के मामलों में हृदय रोग का अहम कारणों में से है। हैरानी की बात ये है कि 25-40 साल की उम्र के युवाओं में हृदय रोग तेजी से बढ़ रहा है। एक अनुमान के मुताबिक, हर चार में से एक मौत का कारण हार्ट से जुड़ी दिक्कतों के लक्षणों पर ध्यान न देना रहा है।

यह बातें गुरुवार को मैक्स सुपर स्पेशयालिटी हॉस्पिटल (नई दिल्ली) के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉ. विवेका कुमार ने नदेसर स्थित होटल में जागरूकता कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने दिल के खतरे को बढ़ा दिया है। कोरोना से रिकवर मरीजों में कार्डियक से जुड़ी बीमारियों का रिस्क बढ़ गया है। कई यंग फिल्म स्टार्स हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के कारण इस दुनिया से चले गए हैं। यह दर्शाता है कि इस जानलेवा रोग के बारे में अवेयरनेस और ट्रीटमेंट की कितनी जरूरत है। इस दौरान डॉ. इन्दु सिंह, संदीप शर्मा मौजूद थे। 

Pages

display:none

Medical Times

Best news portal and blogger.

Trusted News Portal